🔹 चंद्रशेखर आज़ाद को बड़ी राहत – राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत को खारिज करते हुए इसे गैर-स्वीकार्य बताया।
🔹 ग्रीस के क्रीट द्वीप पर फायरिंग – दो लोगों की मौत, दस घायल; पुलिस ने जांच शुरू की।
🔹 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल।
🔹 दुलारचंद हत्याकांड में EC की बड़ी कार्रवाई – SP समेत चार अफसरों का तबादला, एक अधिकारी निलंबित।
🔹 स्वामी प्रसाद मौर्य बोले – “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के नारे अब दंगा कराने का लाइसेंस बन चुके हैं।
🔹 जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद।
🔹 बिहार सरकार का ऐलान – महिलाओं को अब 10 हजार रुपये लौटाने की आवश्यकता नहीं।
🔹 इसरो का मिशन तैयार – LVM3 रॉकेट कल CMS-03 कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा।
🔹 महाराष्ट्र (ठाणे) – ₹3.3 लाख की 400 बैन कफ सिरप बोतलें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
🔹 पुणे में फायरिंग – खुलेआम गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या।
🔹 नेपाल के भैरहवा एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग।
🔹 पाकिस्तान में 3.6 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस किए गए।
🔹 दिल्ली के वजीरपुर में भीषण आग, बर्तन फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में जुटी 9 फायर ब्रिगेड गाड़ियां।
🔹 BSF की बड़ी कार्रवाई – बंगाल सीमा से 45 बांग्लादेशी अवैध प्रवेश के दौरान गिरफ्तार।
🔹 छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ₹14,260 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
🔹 वेंकटेश्वर मंदिर हादसा – आंध्र प्रदेश में भगदड़ में अब तक 10 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख और आर्थिक मदद की घोषणा की।
🔹 TMC का ऐलान – ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी 4 नवंबर को SIR के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
🔹 तेजस्वी यादव खराब मौसम के कारण साहेबगंज नहीं पहुंचे, वर्चुअल सभा से जनता को संबोधित किया।
🔹 लखनऊ STF की कार्रवाई – ₹75 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
🔹 PM मोदी ने नवा रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।
🔹 ओवैसी का हमला – बोले, “बिहार में ‘जंगलराज पार्ट-2’ चल रहा है, पहले लालू के दौर में था पार्ट-1।”
🔹 पंजाब में पराली संकट – अब तक 1642 घटनाएं दर्ज, 430 पर FIR।
🔹 केरल ने अत्यंत गरीबी पर पाई जीत, CM पिनरई विजयन विधानसभा में करेंगे औपचारिक ऐलान।
🔹 ‘दिल्ली का नाम बदलने’ की मांग – BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ रखने का सुझाव।
🔹 PM मोदी ने पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल और तीजन बाई के परिवार से की बात, स्वास्थ्य की जानकारी ली।
🔹 मुंबई – वोटर लिस्ट पर विपक्ष के विरोध मार्च को पुलिस ने नहीं दी अनुमति।
🔹 पटना में 2 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, प्रशासन हाई अलर्ट पर।








