ब्रेकिंग न्यूज़ | मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

SHARE:

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच आम लोगों पर भी इसका असर दिखने लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। बढ़ती वैश्विक अस्थिरता और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताओं को इसकी वजह माना जा रहा है।

इधर युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल के हवाई हमलों में लेबनान में अब तक 217 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायली एयर फोर्स ने ईरान पर दोबारा हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। तेहरान में भी जोरदार धमाके की खबर सामने आई है।

ताजा घटनाक्रम में ईरानी राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर मौजूदा हालात पर चर्चा की। दूसरी ओर सऊदी अरब ने युद्ध को शांत करने के लिए ईरान के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू करने की पहल की है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इजरायल और अमेरिका के जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान के एयरस्पेस को अपने नियंत्रण में ले सकता है।

वहीं लेबनान में घाना के UN पीसकीपिंग हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला होने की खबर है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है।

इसी दौरान नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह के समर्थन में भारी बहुमत सामने आया है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई बड़े नेता हार की कगार पर बताए जा रहे हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *