ब्रेकिंग न्यूज़ | मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

SHARE:

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान के बुकान शहर पर तड़के भारी बमबारी की खबर सामने आई है। हमले में एक सरकारी इमारत को भी निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच अमेरिका में ईरान पर सैन्य कार्रवाई को रोकने से जुड़ा एक प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में पेश किया गया था, लेकिन यह बिल खारिज कर दिया गया। इसके बाद माना जा रहा है कि अमेरिका की सैन्य नीति में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

वहीं ईरान की ओर से तनाव कम करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव भी भेजा गया है, लेकिन अमेरिका की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार ईरान से जुड़े युद्ध के मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट में चर्चा और वोटिंग भी हुई, जिसमें कई सांसदों ने क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई।

उधर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सऊदी अरब के विदेश मंत्री के बीच फोन पर बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस वार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा और युद्ध की स्थिति पर चर्चा की गई।

इसी बीच व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान पर हमला उसके कई सीधे खतरों के जवाब में किया गया कदम है।

मध्य पूर्व में जारी इस संघर्ष पर दुनिया की नजर बनी हुई है और हालात किसी भी वक्त और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *