बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में की शिरकत, भारत की तरफ से ब्यूटी, एलिगेंस और स्टाइल को रिप्रेजेंट

SHARE:

Cans Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत करके एक बार फिर भारत की तरफ से ब्यूटी, एलिगेंस और स्टाइल को रिप्रेजेंट किया है. इस दौरान आलिया के साथ ऊप्स मोमेंट भी होने वाला था लेकिन उन्होंने अपनी चतुराई से ना सिर्फ आपदा को संभाला बल्कि उसे अवसर में बदलकर सभी को इंप्रेस कर दिया. रेड कार्पेट पर आलिया ने जब अपने गले पर हाथ रखा और मुस्कराते हुए पोज दिया, तो हर किसी को लगा कि यह कोई नया पोज है. लेकिन बाद में पता चला कि आलिया का नेकलेस अचानक खुल गया था और गिरने ही वाला था आलिया ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे अपने हाथ से रोके रखा और कुछ इसी अंदाज में पोज दिया कि किसी को पता तक नहीं चला कि कुछ गड़बड़ हुई है. आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर गुच्ची के एक साड़ी से इंस्पायर हुए लुक को चुना. यह लुक न्यूड शेड में था, जिसमें एक डीप नेक ब्लाउज, स्ट्रेट स्कर्ट और एक दुपट्टा स्टाइल ड्रेप शामिल था,

रिया कपूर ने किया था स्टाइल
जिसे फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था. वहीं उनके गहनों की बात करें तो उन्होंने मलाबार गोल्ड और डायमंड्स के हेल्प से बने खास विक्टोरियन स्टाइल नेकलेस को पहना था, जिसे रिया कपूर और माइन डायमंड्स ने मिलकर रीडिजाइन किया था. इसी गहने की वजह से आलिया ऊप्स मोमेंट का शिकार हो सकती थीं लेकिन उन्होंने संभलते हुए अपने आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया. जैसे ही यह वीडियो सामने आया जिसमें आलिया को नेकलेस थामते हुए देखा जा सकता है, फैंस ने उनकी तुरंत सूझबूझ की तारीफ करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, ‘सोचा था नया पोज है, लेकिन जब सच पता चला तो और भी इम्प्रेस हो गया वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘इतनी ग्रेसफुल हैं कि गहना गिर रहा था और हमें लगा वो बस पोज दे रही हैं. फिल्मों की बात करें तो आलिया पिछली बार फिर ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इसी साल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है. इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई