पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिला। विधानसभा भंग होने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने की खबरों के बीच अब राज्य में संवैधानिक संकट गहराता दिख रहा है। दूसरी ओर शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या ने बंगाल की राजनीति को और गर्मा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गोलियां लगने की पुष्टि हुई है, जबकि टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं।

बिहार में आज बड़ा राजनीतिक दिन रहा। पटना में हुए कैबिनेट विस्तार समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। इससे बिहार की राजनीति में परिवारवाद और उत्तराधिकार को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे।
तमिलनाडु की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। DMK ने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए गठबंधन टूटने को इसकी वजह बताया। वहीं अभिनेता-राजनेता थलपति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनकी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश करने की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Hantavirus को लेकर चिंता बढ़ गई है। WHO के अनुसार अब तक 5 मामले सामने आए हैं, जिनमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेष ब्रीफिंग भी की। उधर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है।
दिल्ली के मोती बाग इलाके में एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में पास खड़ी बाइक भी आ गई। वहीं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर नाव हादसे में डूबे सभी 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
आर्थिक मोर्चे पर शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,844 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,326 पर पहुंच गया।
खेल जगत में IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है, जहां से 15 जून को पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना होगी।
PA मर्डर पर भड़के सुवेंदु अधिकारी https://kinnitimes.com/?p=29768
‘BJP करेगी गुंडों की सफाई’ https://www.facebook.com/share/p/1DbZchxUCt/








