फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बॉर्डर पार कर भारत आई बांग्लादेशी युवती, प्रेमी से रचाया निकाह

SHARE:

राजस्थान में सीमा हैदर जैसा मामला सामने आया है। धौलपुर जिले में बांग्लादेश से आई महिला ने अपने भारतीय प्रेमी से निकाह किया और आठ महीने से किराए के घर में रह रही थी। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली जन्नत खानम उर्फ़ स्नेहा जारविन की दोस्ती 2023 में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर धौलपुर निवासी कबीर खान से हुई। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2024 में जन्नत भारत आ गई। वह पहले कोलकाता में रुकी, जहां उसका फर्जी पहचान पत्र भी बनवाया गया। बाद में इंदौर और फिरोजाबाद होते हुए वह कबीर के साथ धौलपुर पहुंची।
कबीर पत्थर का काम करता है और शादी के बाद दोनों धौलपुर में किराए पर रहने लगे। लेकिन गैर-कानूनी तरीके से सीमा पार करने और निकाह करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी अमित शर्मा के मुताबिक, जन्नत की मां का निधन हो चुका है और उसके पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई