हाल ही में यूपी के कानपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फिर से एक पत्नी ने अपने पति का विश्वास तोड़ा और भांजे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मामी और भांजे के गलत संबंध थे वह एक दूसरे से प्यार करते थे जिस प्यार में गिरकर पत्नी ने अपने पति को गहरी नींद में सुला दिया।
यूपी के कानपुर जिले की छोटे से गांव में डर की सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा औरत जो जो अपने भांजे से दिल लगा बैठे और उसे प्यार में इतना गिर गई तो उसने अपनी घर को ही बर्बाद कर दी अपने बच्चों से पिता का साया छीन लिया। और अपने पति की लाश को नमक डालकर मिट्टी में दफन कर दिया और सोचा कि यह सच अब कभी बाहर नहीं निकलेगा परंतु करीब 311 दिन के बाद यह राज खुला।
भांजे के साथ मिलकर रचा खेल
30 अक्टूबर 2024 छोटी दिवाली की रात को यह घटना को अंजाम दिया। जब सब दिवाली का पवित्र त्योहार मना रहे थे तब यह खोफनाक कार्य कर रहे थे । अपने पति की चाय में नशीली दवा मिलाकर उसको पिला दी जब पति शिवबीर बे सुध हो गया तो भांजा अमित और पत्नी लक्ष्मी ने मिलकर लोहे की रोड से उसके शरीर पर जबरदस्त वार किया वार इतने ताबड़तोड़ थे की कुछ ही पालो मे उसकी मौत हो गई।
आधी रात को शव दफन किया
भांजे अमित और पत्नी लक्ष्मी ने शिव बीर के शव को घर के पास के बगीचे में गहरा गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिया और ऊपर से कम से कम 12 किलो नमक डाल दिया ताकि शव जल्दी से सड़ जाए।
बच्चों से कहती रही झूठ
शिववीर के बच्चे जब अपने पिता के बारे में पूछते रहे की “मम्मी पापा कहां है” तुम उन्हें सिर्फ एक दिलासा देती कि पापा गुजरात कम से गए हैं । शिव वीर की मां को अमित भांजे और लक्ष्मी पत्नी पर पहले से ही शक था जब उसका बेटा दिवाली के बाद मिल ही नहीं और उसका फोन भी बंद हो गया तो अंदर से मन की आत्मा बोली कुछ गलत हुआ है वह लगातार पुलिस स्टेशन अपनी बेटी की तलाश में जाती रही परंतु सब ने एक ही बात कही गुजरात चला गया होगा।
परंतु मा जब लगातार कानून के दरवाजे खटखटाती रही करीब तो करीब 10 महीने बाद 19 अगस्त 2025 को पुलिस ने आंख खोली और जांच शुरू करी लक्ष्मी के फोन की कॉल डिटेल निकाल कर यह सामने आया कि पति के जाने के बाद लक्ष्मी भांजे अमित से लगातार बात करती रही। जब पुलिस ने सख्ती से दोनों से पूछताछ करी तो दोनों का पर्दा फाश हो गया और दोनों ने गुनाह कबूल कर लिए
311 दिन बाद बाहर आया शव
पुलिस की टीम जब पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को लेकर मौका आए वारदात पर पहुंची तो बगीचे की खुदाई के दौरान मिट्टी हटाने लगी और इंसानी हड्डियां बाहर आने लगी,कपड़े बाहर आए जो की बच्चों ने पहचान लिए 311 दिन के बाद बाहर आया सच। बहन और मा फुट फुट कर रोटी रही।
पुलिस के बयान
एसीपी शेखर कुमार ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बहुत बड़ा जुल्म किया है दोनों से पूछताछ जा रही है आगे की कार्यवाही चल रही है।जल्द से जल्द शिवविर को इंसाफ दी ला कर रहेंगे।



