प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुजरात के दौरे पर, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

SHARE:

PM Modi in Gujrat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. उन्होंने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवादियों पर करारा हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं दो दिन से गुजरात में हूं. कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में हूं मैं जहां-जहां गया वहां गर्जना करता सिंदूरिया सागर और लहराता तिरंगा जन-जन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और देशभक्ति का ज्वार देखने को मिल रहा है. ये दृश्य सिर्फ गुजरात में नहीं है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में है, हर हिंदुस्तानी के दिल में है। यह देखने लायक दृश्य था, यह अविस्मरणीय दृश्य था. पीएम मोदी ने कहा कि शरीर चाहे कितना भी मजबूत या स्वस्थ क्यों न हो, एक भी कांटा लगातार दर्द दे सकता है. इसलिए हमने तय किया है कि कांटा निकालना ही होगा.

आतंकी हमला हुआ कश्मीर की धरती पर
1947 में मां भारती के टुकड़े हुए कटनी चाहिए थीं जंजीरें, लेकिन काट दी गईं भुजाएं. देश के तीन टुकड़े कर दिए गए और उसी रात पहला आतंकी हमला कश्मीर की धरती पर हुआ. मां भारती का एक हिस्सा आतंकवादियों के बलबूते पर मुजाहिदीनों के नाम पर पाकिस्तान ने हड़प लिया. अगर उसी दिन इन मुजाहिदीनों को मौत के घाट उतार दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मान ली गई होती, तो 75 साल से चला आ रहा ये आतंकी घटनाओं का सिलसिला देखने को नहीं मिलता. सरदार पटेल चाहते थे कि जब तक पीओके हमें वापस न मिल जाए, सेना वापस नहीं आनी चाहिए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई. उन्होंने कहा कि ये मुजाहिद्दीन के मुंह में खून लग गया था ये सिलसिला 75 सालों से चल रहा है. पहलगाम में भी उसी का विकृत रूप था. 75 साल तक हम इसे झेलते रहे। पाकिस्तान के साथ जब-जब युद्ध की नौबत आई, हर बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान के धूल चटा दी. पाकिस्तान समझ गया कि लड़ाई में वह भारत से जीत नहीं सकता इसीलिए उसने प्रॉक्सी वॉर का सहारा लिया. उसने आतंकी तैयार करने शुरू किए उन्हें भारत भेजने लगा.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *