“पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को मिलेगी मेट्रो, नमो भारत और अस्पतालों की सौगात” 6 बड़ी परियोजनाओं की होगी शुरुआत

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो, नमो भारत कॉरिडोर और सड़क व स्वास्थ्य से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के फेज-चार के तहत पिंक लाइन का विस्तार, नमो भारत का सराय काले खां स्टेशन, वजीराबाद रोड पर फ्लाईओवर और चार अन्य अस्पतालों में अतिरिक्त भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है ऐसे में माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं को पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जा सकता है. परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा वहीं, अस्पताल में बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ
वर्तमान में नमो भारत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से दुहाई डिपो तक पहले से ही चालू है अब पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर महज एक घंटे से भी कम में तय किया जा सकेगा इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें, हाई-स्पीड यात्रा और बेहतर सुरक्षा इंतजाम होंगे इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि सड़क और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी. दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मौजूदा नेटवर्क माजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 तक है 12.3 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के पूरा होने से माजलिस पार्क से मौजपुर तक सीधा सफर संभव हो जाएगा। इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी कॉरिडोर बन जाएगी, जो राजधानी के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को जोड़ेगी इससे विशेषकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ होगा और मेट्रो यात्रा और भी आसान बनेगी.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *