इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक तरफ ईरान और हमास के साथ तनावपूर्ण हालात का सामना कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर वह प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय तक अपनी बीमारी को सार्वजनिक नहीं होने देना चाहते थे।
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो खासतौर पर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा देखा जाता है। अगर समय रहते इसकी पहचान न हो, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर?
प्रोस्टेट पुरुषों में पाया जाने वाला एक छोटा ग्लैंड होता है, जो स्पर्म को पोषण देने वाला फ्लूइड बनाता है। जब इस ग्रंथि की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं, तो प्रोस्टेट कैंसर की स्थिति बन जाती है।
शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं, इसलिए कई लोगों को लंबे समय तक इसका पता नहीं चल पाता।
प्रोस्टेट कैंसर के सामान्य लक्षण
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब करने में दर्द या जलन
- पेशाब का कमजोर फ्लो
- पेशाब या वीर्य में खून आना
- कमर, कूल्हे या हड्डियों में दर्द
- अचानक वजन कम होना
विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती उम्र, पारिवारिक इतिहास, मोटापा और खराब लाइफस्टाइल इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
कैसे करें बचाव?
डॉक्टरों का कहना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अपनाएं ये जरूरी आदतें:
- संतुलित और पौष्टिक भोजन करें
- हरी सब्जियां और फल डाइट में शामिल करें
- नियमित एक्सरसाइज करें
- वजन नियंत्रित रखें
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
- 50 की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
हड्डियों की सेहत भी है जरूरी
विशेषज्ञ बताते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। शरीर को कैल्शियम, विटामिन-डी, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके लिए दूध, दही, छाछ, रागी, तिल, बादाम, हरी सब्जियां और फल फायदेमंद माने जाते हैं।
रोजाना धूप लेना, हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढे
पैरों में सुन्नपन और झुनझुनी हो सकती है खतरनाक https://kinnitimes.com/?p=29788








