नीम करोली बाबा पर बनेगी वेब सीरीज ‘संत’, AI तकनीक से दिखेंगे कैंची धाम बाबा के चमत्कार

SHARE:

हनुमान जी के सिद्ध अवतार माने जाने वाले चमत्कारी संत नीम करोली बाबा के जीवन पर अब एक भव्य वेब सीरीज बनने जा रही है। ‘संत’ नाम की इस वेब सीरीज में बाबा के जीवन, दर्शन और चमत्कारों को आधुनिक तकनीक और AI विजुअल्स के जरिए दर्शाया जाएगा। यह सीरीज दुनिया की 20 भाषाओं में बनाई जा रही है।

नीम करोली बाबा, जिन्हें कैंची धाम बाबा के नाम से भी जाना जाता है, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आस्था और करुणा के प्रतीक रहे हैं। स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी वैश्विक हस्तियां भी उनसे प्रभावित रही हैं।

7 एपिसोड में दिखेगी आध्यात्मिक यात्रा

‘संत’ एक 7 पार्ट की वेब सीरीज होगी, जिसमें नीम करोली बाबा की असाधारण आध्यात्मिक यात्रा, उनके प्रेम, सेवा, भक्ति और मानवता के संदेश को सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज भारतीय आध्यात्म को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

AI से रिक्रिएट होंगे बाबा के दृश्य

इस वेब सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नीम करोली बाबा के विजुअल्स और उनके चमत्कारों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। तकनीक के साथ भावनाओं और श्रद्धा का संतुलन बनाए रखने पर खास जोर दिया जा रहा है।

2 साल से चल रहा रिसर्च वर्क

इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्षों से गहन रिसर्च चल रही है। इसमें आध्यात्मिक विद्वानों, इतिहासकारों और क्रिएटिव एक्सपर्ट्स की मदद ली गई है ताकि प्रस्तुति पूरी तरह प्रामाणिक, संवेदनशील और तथ्यपरक रहे।

अंतरराष्ट्रीय तकनीक, भारतीय आत्मा

सीरीज के लिए यूके के टॉप टेक्निकल एक्सपर्ट्स को फाइनल किया गया है, वहीं भारत की अनुभवी क्रिएटिव और प्रोडक्शन टीम भी इसका हिस्सा होगी। मेकर्स का कहना है कि ‘संत’ ग्लोबल OTT मानकों पर खरी उतरेगी, लेकिन इसकी आत्मा पूरी तरह भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी रहेगी।

प्रोड्यूसर प्रभलीन संधू का भावुक बयान

‘संत’ की प्रोड्यूसर और अलमाइटी मोशन पिक्चर्स की फाउंडर प्रभलीन संधू ने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। नीम करोली बाबा जी ने मेरे जीवन के कठिन समय में मुझे दिशा दिखाई। उनकी कहानी दुनिया तक पहुंचाना मेरे लिए सौभाग्य है।”

पहले भी कर चुकी हैं दमदार कंटेंट

प्रभलीन संधू इससे पहले चर्चित वेब सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं, जिसे OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ भी प्रोड्यूस की है।

जल्द आएंगी कास्टिंग और OTT डिटेल

मेकर्स के अनुसार ‘संत’ को केवल एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव के रूप में पेश किया जाएगा। कास्टिंग, OTT प्लेटफॉर्म और रिलीज टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी आने वाले महीनों में साझा की जाएगी।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *