देश–विदेश की बड़ी ख़बरें

SHARE:

जापान में ज़ोरदार भूकंप, 30 से अधिक लोग घायल
जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। हादसे में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं और हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान
संसद में वंदे मातरम को लेकर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का ज़िक्र किया। इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी और सरकार पर निशाना साधा।

ज़ेलेंस्की की यूरोपीय नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाक़ात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ़्रिड्रिख़ मर्त्ज़ से शांति प्रस्ताव पर बातचीत की।

केरल में यौन उत्पीड़न केस: छह अभियुक्त दोषी, एक्टर दिलीप बरी
केरल की एक अदालत ने चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में छह आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि मलयालम इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर दिलीप को बरी कर दिया गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *