देश-विदेश की बड़ी खबरें

SHARE:

अंतरराष्ट्रीय खबरें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को “अनुचित और अवैध” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु कार्यक्रम पर पाबंदियों की बहाली कोई बड़ी आपदा नहीं है।

ईरान ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से अपने राजदूत वापस बुला लिए हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के यूएन भाषण को निशाने पर लेते हुए कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा नफरत इसराइल के शासन से की जाती है।

हमास ने नेतन्याहू के भाषण को “गुमराह करने वाला” बताया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने का श्रेय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जाता है।

भारत ने शहबाज़ शरीफ़ के भाषण का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा जवाब दिया।

भारत की प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर मौलाना तौकीर रज़ा ख़ान को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

लद्दाख में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस ने वांगचुक की गिरफ़्तारी की आलोचना की और कहा कि सरकार लद्दाख की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सैनिकों के लिए सोलर टेंट बनाता है, उसे “देशद्रोही” कहा जा रहा है, जबकि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट जारी है। उन्होंने कंपनियों से भारत-पाक मैच के दौरान विज्ञापन न दिखाने की अपील की।

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद मूसी नदी में बाढ़ आ गई है। निचले इलाकों से करीब 1000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *