करूर हादसे पर बोले एक्टर विजय – “मेरा दिल टूट गया है

SHARE:

तमिलनाडु के करूर में रैली के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर अभिनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक बयान जारी किया है।

विजय ने लिखा:
“मेरा दिल टूट गया है। मैं असहनीय और अवर्णनीय पीड़ा में हूं। यह दुख शब्दों में बयान करना मुश्किल है। मेरा हौसला टूट गया है।”

उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हादसे में 36 लोगों की मौत

करूर में विजय की पार्टी TVK की रैली के दौरान मची भगदड़ में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। पहले 31 मौतों की खबर आई थी, लेकिन बाद में तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि कुल 36 मौतें हुई हैं।

छह घंटे से कर रहे थे इंतजार

मरने वालों में सात ऐसे वयस्क थे, जो विजय की पार्टी TVK के समर्थक थे। बताया जा रहा है कि वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

विजय की प्रतिक्रिया का था इंतजार

हादसे के बाद लोगों को विजय के बयान का इंतजार था। अब जब उनका बयान सामने आया है, तो यह साफ है कि वे इस त्रासदी से बेहद आहत हैं और इसे लेकर भावनात्मक रूप से टूट चुके हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *