देश–विदेश की बड़ी खबरें

SHARE:

सूडान में यूएन मिशन पर ड्रोन हमला
सूडान के दक्षिणी कोरडोफ़ान इलाके में संयुक्त राष्ट्र मिशन के शिविर पर हुए ड्रोन हमले में बांग्लादेश के छह संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (UNISFA) के मुताबिक यह हमला काडुगली स्थित शिविर पर किया गया, जिसमें छह अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने इस हमले पर गहरा दुख जताया है और इसकी कड़ी निंदा की है।

अमेरिका: ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी
अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार हालात पर नजर रखी जा रही है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण संकट
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया है। इसके तहत निर्माण कार्यों, वाहनों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

उत्तर प्रदेश बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया है कि बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ है। इससे नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान तय माना जा रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *