देशभर में हलचल तेज, विजय बने तमिलनाडु के CM

SHARE:

देशभर में रविवार को राजनीति, खेल और प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की, वहीं लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। दूसरी ओर हैदराबाद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से तेल बचाने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नई आदतें अपनानी होंगी। साथ ही पीएम ने तेलंगाना में बदलाव की बात करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हीट वेव से निपटने की तैयारियों को लेकर हाई-लेवल बैठक की। वहीं तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दिन रहा। अभिनेता से नेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। शपथ के बाद विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से इस्तीफा दिया और पेरम्बूर सीट अपने पास रखी। ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

दिल्ली में आज अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, बाढ़ और हीट वेव से निपटने का बनेगा  'एक्शन प्लान'

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि कैबिनेट में जगह न मिलने पर बीजेपी विधायक आशा मौर्य की नाराजगी भी सामने आई। बिहार में भी बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए, जहां 11 IAS और 16 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान को लेकर तनाव बढ़ता दिखा। खबर है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने सैन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं चाबहार शहर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हलचल मच गई।

इसके अलावा असम में हिमंता बिस्वा सरमा को फिर विधायक दल का नेता चुना गया और वे 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबर में बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

यह भी पढे

थलपति विजय आज लेंगे CM पद की शपथ https://kinnitimes.com/?p=29819

यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार भी आज https://www.facebook.com/share/p/1d4YTwjNye/

Kinni Times
Author: Kinni Times