राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दम घुटने और झुलसने से कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे थे, जो आग लगने के दौरान खुल नहीं सके। इसके चलते लोग अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया।
इतना ही नहीं, इमारत को पीछे की तरफ से लोहे की ग्रिल और जालियों से पूरी तरह बंद किया गया था, जिससे आपात स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया। यही वजह रही कि नुकसान और जान-माल की हानि इतनी ज्यादा हुई।
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से बिल्डिंग सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढे
News Flash देश-दुनिया की बड़ी खबरें https://kinnitimes.com/?p=29674
राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 4 लोग घायल हो गए https://www.facebook.com/share/p/1Awk7eJ2SY/



