जानिए सभी 12 राशियों का हाल,

SHARE:

🎤 *मेष राशि (Aries)*
अगर घर में पैसों की परेशानी चल रही थी तो आज राहत मिल सकती है। नया घर या नई जगह शिफ्ट होने के लिए दिन शुभ है। मन खुश रहेगा और संतुष्टि महसूस होगी।

🎤 *वृषभ राशि (Taurus)*
आज सोचे हुए काम पूरे न होने से तनाव रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए खुद पर कंट्रोल रखें। पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है।

🎤 *मिथुन राशि (Gemini)*
ऑफिस में कोई व्यक्ति आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकता है। आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है, लेकिन हिम्मत न हारें। खर्चे सामान्य रहेंगे और सेहत भी ठीक रहेगी।

🎤 *कर्क राशि (Cancer)*
सिंगल लोगों के लिए आज खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष के साथ यात्रा का मौका मिलेगा। मनचाही चीज खरीदने से खुशी मिलेगी।

🎤 *सिंह राशि (Leo)*
आज चोट लगने या तबीयत खराब होने की संभावना है। परिवार का माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें।

🎤 *कन्या राशि (Virgo)*
घर के किसी सदस्य के कारण ज्यादा खर्चा हो सकता है। लेकिन दिन खत्म होने से पहले सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

🎤 *तुला राशि (Libra)*
नई जगह या नए स्रोत से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन घर का माहौल थोड़ा अस्थिर रह सकता है। धैर्य से काम लें।

🎤 *वृश्चिक राशि (Scorpio)*
सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में खटास से बचना होगा। घर का बजट बिगड़ सकता है।

🎤 *धनु राशि (Sagittarius)*
कोई पुराना दुश्मन आपके काम में बाधा डाल सकता है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें।

🎤 *मकर राशि (Capricorn)*
घर में कोई बीमार व्यक्ति है तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती है। काफी कोशिशों के बाद भी बचत करना मुश्किल रहेगा। भागदौड़ ज्यादा रह सकती है।

🎤 *कुंभ राशि (Aquarius)*
पुरानी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। लोगों की कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक फायदा न मिलने से तनाव रहेगा।

🎤 *मीन राशि (Pisces)*
युवाओं की मेहनत रंग लाएगी। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि परिवार से दूरी और अकेलापन महसूस हो सकता है।

यह भी पढे

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट https://kinnitimes.com/?p=29677

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम https://www.facebook.com/share/p/1BJyURUJFr/

Kinni Times
Author: Kinni Times