दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया, ताबडतोड़ वारदातों को दिया था अंजाम

SHARE:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ, नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। नवीन पिछले करीब चार सालों से पुलिस के लिए नाक की लड़ाई बना हुआ था। लॉरेंस और उसके करीबी गैंगस्टर हाशिम बाबा के कहने पर वह ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा था। बुधवार रात सटीक सूचना पर स्पेशल सेल ने यूपी एसटीएफ के साथ कोतवाली थाने ने प्रीत विहार में उसको घेरने का प्रयास किया। टीम को देखते ही कसाना ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली इंस्पेक्टर पंकज और एक दरोगा अक्षय त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं कसाना की गोली से स्पेशल सेल के एसआई विजेंद्र और यूपी एसटीएफ का सिपाही अंकुर सिंह जख्मी हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर हो गया। वारदात के समय नवीन के साथ एक और बदमाश था जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन ने सात दिसंबर 2024 को दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बर्तन कारोबारी सुनील जैन की गलत पहचान के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। दीपावली के दिन एरिया में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या हुई थी। उसमें एक नाबालिग लड़का शामिल था।नवीन कसाना और सचिन उर्फ गोलू को आदेश मिला था कि नाबालिग के पिता की हत्या करना है।

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट व दिल्ली स्पेशल सेल की टीम के साथ मुठभेड़
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट व दिल्ली स्पेशल सेल की टीम के साथ मुठभेड़ में मार गिराए गए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना का शव बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीन गोलियां छाती और बाजू के आरपार हो गई थीं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। अभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश भर में डर फैलाकर व्यापारियों से उगाही कर रहा है। नवीन कुमार भी इसी नेटवर्क का हिस्सा था। आरोपी पर कुल 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और मकोका जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। कसाना के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ, नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम से बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ने इससे पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इसके कब्जे बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। नवीन कसाना लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नवीन कसाना लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा था। उसने गैंगस्टर हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई वारदात को अंजाम दिया था। हाशिम बाबा दिल्ली का गैंगस्टर है जो इन दिनों मंडोली जेल में बंद है। शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बर्तन कारोबारी की हत्या व मकोका समेत कई दूसरे मामलों में दिल्ली पुलिस को कसाना की तलाश थी। स्पेशल सेल के अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, अपहरण, मकोका समेत करीब 20 से अधिक मामले दिल्ली व यूपी में दर्ज थे।

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *