दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में

SHARE:

देश और दुनिया में सोमवार को कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। मौसम खराब होने की वजह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अटल टनल दौरा रद्द कर दिया गया। वहीं पाकिस्तान के कराची शहर में लंबी बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ईरान और पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी कम होता नजर नहीं आ रहा है। ईरानी सेना ने साफ कहा कि हालात अब भी युद्ध जैसे बने हुए हैं। दूसरी ओर अमेरिकी प्रशासन ने अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है। प्रधानमंत्री 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश दौरे पर भी रहेंगे।

अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले के मुद्दे पर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया। वहीं तमिलनाडु में TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

स्वीडन में विमानन ईंधन की संभावित कमी को लेकर ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी जारी की है। उधर बिहार में निशांत कुमार 3 मई से सद्भाव यात्रा शुरू करेंगे।

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 10 नगर निगमों में जीत हासिल की। मतगणना के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमनाथ मंदिर पहुंचे।

दिल्ली में महिला आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने विपक्ष के रुख के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे।

कर्नाटक की राजनीति भी गरम रही। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 6 मई के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी के लिए दिल्ली आ सकते हैं। इससे पहले मंत्री सतीश और महादेवप्पा ने खड़गे से मुलाकात की।

रूस के बेलगोरोड में यूक्रेन के ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत और कई घायल हुए।

इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह के करीब 20 ठिकानों पर हमले किए गए हैं। दूसरी ओर ईरानी विदेश मंत्री अराघची 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे हैं।

यह भी पढे

उत्तर भारत में बारिश और आंधी के आसार https://kinnitimes.com/?p=29584

दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के लोगों को तेज गर्मी और लू से जल्द राहत मिल सकती है https://www.facebook.com/share/p/1P9A93LLkw/

Kinni Times
Author: Kinni Times