टेंपो चालक को जलाने की कोशिश

SHARE:

दिल्ली के रोहिणी इलाके से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। शराब देने से इनकार करने पर एक युवक ने टेंपो चालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर दी। इस हमले में चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

यह घटना विजय विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन घायल व्यक्ति को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था।

young man set himself on fire by pouring petrol wife, mother in law and  daughter got burnt in Samastipur Bihar युवक ने पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग,  पत्नी, सास और डेढ़ साल की बेटी झुलसे; साले ने लगाया बड़ा आरोप, Bihar Hindi  News - Hindustan

घायल की पहचान 40 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है, जो टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। राकेश ने बताया कि वह अपने जानने वाले मन्नू उर्फ राजा के साथ बैठा था। इसी दौरान आरोपी ने और शराब की मांग की। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना में राकेश करीब 60 फीसदी तक झुलस गया। पहले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर एम्स भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और केस दर्ज कर आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढे

कम उम्र में बढ़ रहा घुटनों का दर्द! https://kinnitimes.com/?p=29587

घुटनों का ऑस्टियोआर्थराइटिस बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था

Kinni Times
Author: Kinni Times