चार दिन के लिए और भेजा गया ज्योति मल्होत्रा को पुलिस रिमांड पर, पिता बोले मेरे पास नहीं है “वकील करने के पैसे” ना ही है मेरे पास कोई पर्सनल फोन

SHARE:

Jyoti Malhotra Case: जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने वीरवार को कहा कि वकील करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. बेटी से मिलने के लिए जाना चाहता था पुलिस ने दोपहर 12 बजे का समय दिया दोपहर 12 बजे पता लगा कि ज्योति को फिर से रिमांड पर भेज दिया है. गलत समय बताकर पुलिस ने मेरे साथ धोखा किया. उन्होनें बातचीत के दौरान कहा कि उनके पास तो मोबाइल भी नहीं है. मैंने पुलिसकर्मियों से ज्योति के बारे में पूछा तो बताया था कि वीरवार दोपहर 12 बजे बाद उसे कोर्ट में पेश करेंगे. कोर्ट में आ जाना, आपको ज्योति से मिलवा देंगे. सुबह 11 बजे मेरे घर दो पत्रकार आए, उन्होंने बताया कि ज्योति को दोबारा से रिमांड पर भेज दिया है. वह कोर्ट में नहीं है ज्योति के लिए वकील नियुक्त करने के बारे में पूछा तो कहा कि मैं तो किसी वकील को जानता नहीं मेरे पास पैसे भी नहीं हैं. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है.

चार दिन के लिए और भेजा गया पुलिस रिमांड पर

दूसरे राज्यों की पुलिस ने भी हमसे से संपर्क किया है जांच में साक्ष्य जुटाने के लिए हमें सात दिन का और रिमांड चाहिए. 40 मिनट तक दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया.पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पांच दिन का रिमांड बुधवार को पूरा होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया. सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ज्योति को अदालत परिसर लेकर पहुंची. इस मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने अदालत में आरोपी की जांच रिपोर्ट पेश की. जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप को जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा गया है. अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। ज्योति के पाकिस्तान ऑप्रेटिव एजेंसी (पीओआई) के संपर्क में होने के साक्ष्य मिले हैं. उसके मोबाइल और लैपटॉप के डेटा मिलने के बाद जांच को बढ़ाया जाएगा. ज्योति ने पीओआई से किस तरह की सूचनाएं साझा की थी इस बारे में इस डेटा से ही खुलासा होगा.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *