क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का चौथा एपिसोड रिलीज हो गया है. सीरीज में पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा के रूप में वापसी की है. सीरीज में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी- माधव मिश्रा एंड एसोसिएशन शुरू की है. इस बार वह एक महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं. रोशिनी (आशा नेगी) एक नर्स जिसका सर्जन डॉ. राज नागपाल (मोहम्मद जीशान अय्यूब) के साथ संबंध है की हत्या हो जाती है नागपाल और उनकी पत्नी अंजू (सुरवीन चावला) को गिरफ्तार कर लिया जाता है इसके बाद जो ड्रामा होता है वह कहानी का सार है.तीनों एपिसोड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है लोग कहानी की तारीफ कर रहे हैं यूजर्स पंकज त्रिपाठी के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं.
लेखक हरमन वडाला संदीप जैन और समीर मिश्रा की है सीरीज
लेखक हरमन वडाला संदीप जैन और समीर मिश्रा ने मनोरंजक सीरीज तैयार की है लीड रोल के दमदार अभिनय ने कहानी को बहुत अच्छा बना दिया है दर्शक सीरीज से काफी जुड़ रहे हैं ऐसे में कई यूजर्स इस बात से निराश हैं कि सीरीज के सिर्फ तीन ही एपिसोड क्यों रिलीज किए गए? ‘क्रिमिनल जस्टिस जीजन 4’ के सिर्फ तीन एपिसोड रिलीज किए जाने पर एक यूजर ने कहा ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के केवल तीन एपिसोड रिलीज हुए मैं उत्साहित था लेकिन अब जब सारे एपिसोड आ जाएंगे तब देखेंगे.एक यूजर ने लिखा है आप लोग क्यों चाहते हैं कि आपका प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर खो दे? आप क्रिमिनल जस्टिस जैसे शो को फ्लॉप क्यों करना चाहते हैं? आप कुछ एपिसोड रिलीज करके खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं अब तक आपने इस तरह से जो भी शो रिलीज किया है वह फ्लॉप रहा है.




