मेष: पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से नई जानकारी मिलेगी और कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। अपने काम के साथ-साथ अपनी पसंद की चीजों पर भी ध्यान दें। ऐसा करने से आपमें नई ऊर्जा आएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने स्वभाव और जीवनशैली में बदलाव लाना चाहिए। इस समय आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। युवा लोग अपने कार्यों पर ध्यान दें, लापरवाही और आलस से बचें।
🌹करियर- व्यापार में लोगों से संबंध और मजबूत होंगे। मीडिया और विज्ञापन से जुड़े कामों पर ध्यान देना व्यापार को बढ़ाएगा। मुश्किल समय में परिवार के सदस्यों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी को घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल की जरूरत है। बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- तनाव और थकान आपके स्वास्थ्य पर असर डालेगी। आपको ज्यादा से ज्यादा मानसिक आराम करने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5
🌹वृषः पॉजिटिव- अपनी मेहनत और काम पर भरोसा रखें, किस्मत अपने आप आपका साथ देगी। राजनीतिक और सामाजिक कामों में भी आपका समय बीतेगा और आपके अच्छे संपर्क भी बनेंगे। यदि किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। नेगेटिव- किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आपकी समझदारी और सुझाव से समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
🌹करियर- व्यापारिक कामों पर अपनी उपस्थिति और ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मशीनरी और मोटर पार्ट्स के व्यापार में अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। किसी को पैसा उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में भी समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- गाड़ी सावधानी से चलाएं। किसी भी तरह का खतरा मोल लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। अच्छा होगा कि आज का दिन घर पर ही बिताएं। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4
🌹मिथुन – पॉजिटिव- दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार कामों में अच्छा समय बीतेगा। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान दें, सफलता मिलने की संभावना है। किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है। नेगेटिव- ज्यादा भावुक होना भी ठीक नहीं है क्योंकि इसकी वजह से आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ अनबन होने जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन आपकी थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को खराब होने से बचा सकती है।
करियर- व्यापारिक कामों में सुधार होगा। किसी भी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों की मदद लेना सही रहेगा। हालांकि साथियों और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। सोशल मीडिया और लोगों से अपने संबंध बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में अच्छा और खुशनुमा माहौल रहेगा और रिश्तेदारों का आना-जाना भी होगा। स्वास्थ्य- आपकी अपनी ही गलती के कारण कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर से हो सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन के कारण हल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी
कर्क – पॉजिटिव- आज कुछ खास कामों को लेकर योजनाएं बनेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ निवेश से जुड़े कामों पर बातचीत होगी। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन जल्दी ही इसका समाधान भी हो जाएगा। नेगेटिव- जल्दबाजी से परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए कोई भी काम करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। कभी-कभी आपके विचारों में छोटापन भी आ जाता है, खुद को देखकर इस कमी को दूर करने की कोशिश करें।
करियर- आज कोई रुका हुआ व्यापारिक काम फिर से शुरू हो सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े व्यवसाय के लिए अच्छी स्थिति बनी हुई है, इसलिए पूरी कोशिश करते रहें और अवसरों को हाथ से न जाने दें। किसी काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव- परिवार की व्यवस्था और माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी लेने का यह सही समय है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहेगी, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान
🌹सिंह – पॉजिटिव- घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा, जिससे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी चीजों में भी रुचि बनी रहेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन परेशान न हों, जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
करियर- कामकाज के क्षेत्र में इस समय बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी पूरी योग्यता और मेहनत से अपने काम में सफल भी होंगे, लेकिन कमाई के मामले में अभी थोड़ा संतोष रखना पड़ेगा। बाहरी लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें। लव- जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। रिश्तों को खुशनुमा बनाए रखने के लिए उनके कामों में मदद करना और उन्हें तोहफा देना सही रहेगा। स्वास्थ्य- खतरे वाले कामों से दूर रहें। गाड़ी भी सावधानी से चलाएं। इस समय चोट लगने की संभावना बन रही है।
🌹कन्या – पॉजिटिव- रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके आत्मविश्वास के सामने आपके दुश्मन हार जाएंगे। बच्चों को प्रतियोगिता से जुड़े किसी काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- रिश्तों को अच्छा बनाए रखने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं। साथ ही बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, लापरवाही न करें। इस समय उनके साथ कुछ समय बिताना और उनसे बातचीत करना जरूरी है। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
करियर- कामकाज के क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। उनका सही योगदान आपके व्यापारिक कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। मुकाबला बना रहेगा। ऑफिस में अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए कोई आपसे धोखा कर सकता है। लव- पति-पत्नी आपस में अच्छा तालमेल बनाए रखें और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- मुश्किल स्थिति बनने के कारण उदासी और निराशा जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। सकारात्मक रहें और योगा और ध्यान जरूर करें।
🌹तुला – पॉजिटिव- आज आपके लिए अच्छी स्थिति बन रही है। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही आसानी से हल हो जाएंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मिठास आएगी। नेगेटिव- पड़ोसियों या किसी बाहरी व्यक्ति का दखल आपको परेशानी में डाल सकता है। बेहतर है कि भविष्य से जुड़ी कोई भी योजना बनाते समय अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा।
करियर- कामकाज के क्षेत्र में काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आपका अच्छा प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल काम की गति को और बढ़ाएगा और सभी के बीच आपकी इज्जत भी बढ़ेगी। लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाए रखें।
🌹वृश्चिक – पॉजिटिव- यदि घर बदलने की कोई योजना बन रही है, तो उसे पूरा करने का यह अच्छा समय है। घर बदलने की कोशिश कर रहे लोगों की समस्या दूर होगी। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- आसपास की नकारात्मक बातों का असर अपने मन पर न पड़ने दें। घर में ज्यादा रोक-टोक करने से परिवार के लोगों को परेशानी हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। बच्चों को इस समय पढ़ाई पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
🌹धनु – पॉजिटिव- खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्त दिनचर्या से आराम पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और अपनी पसंद के कामों में जरूर बिताएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। नेगेटिव- अपने खर्चों को कम रखें। कोई अच्छी खबर मिलने से मन थोड़ा विचलित भी रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से किसी कारण से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तों का सम्मान करना जरूरी है। कुछ समय अकेले या शांत जगह पर भी बिताएं।
🌹मकर – पॉजिटिव- बड़े लोगों के साथ फायदेमंद संपर्क बनेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में भी अच्छा सुधार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। नेगेटिव- सिर्फ इस बात का ध्यान रखना है कि किसी बात पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चुनाव करें। बेकार की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ही ध्यान दें। बिना अनुभव के किसी भी तरह की जिम्मेदारी न लें।
🌹कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन अपनी इच्छा के अनुसार बीतेगा और ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से नई ऊर्जा और खुशी महसूस होगी। कोई काम पूरा भी हो सकता है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। नेगेटिव- कोई मुश्किल स्थिति बनने पर आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक जगह पर जरूर बिताएं। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे झगड़े को किसी बड़े सदस्य की मदद से हल करें।
🌹मीन – पॉजिटिव- आप योजना बनाकर और तरीके से कामों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों को ऑनलाइन खरीदारी कराने में खुशी महसूस होगी। रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। कोई राजनीतिक संपर्क भी बनेगा। नेगेटिव- छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, बस धैर्य और शांति बनाए रखें। परिवार के लोगों से अपनी परेशानी बताने और मदद लेने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं।








