उत्तर भारत में ठंड और बारिश का अलर्ट

SHARE:

उत्तर भारत में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच दिल्ली, यूपी और बिहार में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

दिल्ली:
राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय 20–25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि इससे प्रदूषण स्तर में राहत मिलना मुश्किल है।

उत्तर प्रदेश:
यूपी में आगरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ समेत कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। दिल्ली से सटे जिलों में हल्की हवाएं चलती रहेंगी।

बिहार:
बिहार में अधिकांश इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज कई जिलों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *