मेष राशि
ऑफिस में आज डेडलाइन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह की बहस से दूर रहें, वरना तनाव बढ़ सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं….
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम में ज्यादा उलझने की वजह से परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है।
मिथुन राशि
ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। अपनी सोच सकारात्मक रखें क्योंकि आज भाग्य आपका साथ देगा। महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होने के प्रबल योग हैं।
कर्क राशि
काम का बोझ बढ़ सकता है और अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। किसी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।
सिंह राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन-दौलत के मामले में भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
कन्या राशि
आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
तुला राशि
आज पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी रखें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें।
वृश्चिक राशि
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि
मन में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन अपने काम पर फोकस बनाए रखें। किसी विवाद में पड़ने से बचें और शांत रहकर निर्णय लें।
मकर राशि
धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपका पुराना अनुभव आज आपके बहुत काम आने वाला है।
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान हैं। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और संयम के साथ आगे बढ़ें।
मीन राशि
धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। अटके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
यह भी पढे
आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार https://kinnitimes.com/?p=30928








