🔴 गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी – पीएम मोदी आज गुजरात में रोड शो करेंगे और कई बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।
🔴 रॉबर्ट वाड्रा केस की सुनवाई – रॉज एवेन्यू कोर्ट में आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई होगी।
🔴 दरभंगा-बेंगलुरु फ्लाइट शुरू – स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा आज से शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
🔴 डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा – अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी का कब्ज़ा, उपाध्यक्ष पद एनएसयूआई के पास गया।
🔴 मणिपुर में हमला – बिष्णुपुर जिले में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला, दो सैनिक शहीद, दो घायल।
🔴 डूसू अध्यक्ष बने आर्यन मान – एबीवीपी प्रत्याशी आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता को हराया।
🔴 चुनाव आयोग का बयान – EC ने कहा, ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं हो सकते, केवल फॉर्म-7 की जांच पर ही नाम हटाया जाएगा।
🔴 जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ – किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी।








