♈ मेष राशि
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। नौकरी और व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है
♉ वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र या सहकर्मी से मुलाकात नए अवसरों के द्वार खोल सकती है।
♊ मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने का दिन है। धन संचय की ओर आपका ध्यान बढ़ेगा और वित्तीय कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

♋ कर्क राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♌ सिंह राशि
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।
♍ कन्या राशि
आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। हालांकि मित्रों का सहयोग आपको हर चुनौती से बाहर निकाल देगा।
♎ तुला राशि
करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और व्यापार से जुड़े फैसले लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि
आज वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। धैर्य और संयम से काम लेने पर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और निवेश सोच-समझकर करें।
♐ धनु राशि
आज का दिन लाभ और प्रशंसा लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
♑ मकर राशि
भ्रम की स्थिति से बचने का प्रयास करें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है
♒ कुंभ राशि
आज आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
♓ मीन राशि
मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा। व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। छात्रों के लिए समय बेहद शुभ है और सफलता के योग बन रहे हैं।
यह भी पढे
अभिजीत दीपके 6 जून को लौटेंगे भारत https://kinnitimes.com/?p=30179







