♈ **मेष राशि
आज नौकरी या बिजनेस में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में लापरवाही न करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
♉ **वृषभ राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
♊ **मिथुन राशि
ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं, जो आपके दिन को और भी खुशनुमा बना सकते हैं।

♋ **कर्क राशि
पुराने दोस्तों से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और लोगों का सहयोग मिलेगा।
♌ **सिंह राशि
वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी।
♍ **कन्या राशि
अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी योजनाओं और विचारों को स्पष्ट रूप से रखें। आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
♎ **तुला राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।
♏ **वृश्चिक राशि
आज आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचें और संयम बनाए रखें।
♐ **धनु राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
♑ **मकर राशि
आपकी मेहनत आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगी। करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। स्वास्थ्य भी आज आपका पूरा साथ देगा।
♒ **कुंभ राशि
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। इससे मन को संतोष मिलेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
♓ **मीन राशि
नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है और घर का माहौल बेहतर होगा।






