असोला में सड़क निर्माण अधर में, एक महीने से जनता परेशान: दिल्ली जल बोर्ड और फ्लड कंट्रोल विभाग आमने-सामने, फर्जी बिल भुगतान के भी आरोप

SHARE:

दक्षिणी दिल्ली के असोला गांव रतन फुलवा मार्ग ट्रांसफर वाली गली पिछले एक महीने से दिल्ली जल बोर्ड तथा फ्लड कंट्रोल डिपार्मेंट के बीच में रोड का कार्य उलझ गया है जल बोर्ड कहता है हमारा पाइपलाइन डाल चुका है परंतु जो पाइपलाइन डाली है वह लोकल क्वालिटी हल्की परत बिना ISI मार्क के के पाइप डाले गए हैं।

जिनके ऊपर आरसीसी सीमेंट की चारों तरफ सेफ्टी पॉइंट बनाए जाते हैं सीमेंट का कंक्रीट का काम भी नहीं किया गया है और जेसीबी मशीन से खुदाई करके मिट्टी में पाइप दबा दिए गए हैं अभी गालियों के जॉइंट नहीं किए गए हैं खड़े खोद कर बरसात के मौसम में छोड़ दिए गए हैं तो उसी तरफ फ्लैट कंट्रोल डिपार्मेंट रोड बनाने का कार्य नाथ कंपनी को दिया हुआ है।

उसका कहना है कि जब तक जल बोर्ड का कार्य पूरा नहीं होगा हम अपना रोड का कार्य नहीं कर सकते जनता परेशान हैरान नेता मौन है गाड़ियों के टायर फट रहे हैं टू व्हीलर से बच्चे बड़े बूढ़े गिरकर घायल हो रहे हैं परंतु प्रशासन नेता सब मौन चुप है क्यों
सूत्रों की खबर माने तो फ्लड कंट्रोल रूम जूनियर इंजीनियर कुशवाहा मोबाइल नंबर 8720033214 ने बिना रोड बने फर्जी रनिंग बिल बनाकर बिना काम हुए पास करके ठेकेदार को पेमेंट भी कर दी गई है।

देखते हैं बरसात पूरी निकल जाएगी या उसके बाद भी काम होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है यदि फर्जी बिल बनाकर दे दिए गए हैं फिर कार्य कहां से होगा असोला गांव वासी इस मामले की जांच सीबीआई से करना चाहते हैं

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई