असोला फतेहपुर बेरी में अवैध खतरनाक बेसमेंट की खुदाई: बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है!

SHARE:

नई दिल्ली के असोला फतेहपुर बेरी स्थित “ताराचंद एंड सन्स (कपड़े वाला)” की दुकान के पीछे, चंदन कंपलेक्स के पास एक खतरनाक अवैध बेसमेंट खुदाई का मामला सामने आया है। यह खुदाई बरसात के मौसम में की जा रही है, जिससे आस-पास के मकानों और दुकानों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

बिना अनुमति की जा रही है बेसमेंट खुदाई

स्थानीय निवासी अर्चना यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह बेसमेंट निर्माण बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है। यह निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि मजदूरों की जान को भी खतरे में डाल रहा है। बेसमेंट की खुदाई जिस स्थान पर हो रही है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है और वहां की इमारतें पहले से ही कमजोर हैं।

बरसात में हादसे की आशंका

बरसात के मौसम में इस प्रकार की खुदाई से जमीन खिसकने और इमारतों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है। शिकायत में कहा गया है कि इस लापरवाही से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल की क्षति हो सकती है।

प्रशासनिक लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप

अर्चना यादव का कहना है कि उन्होंने 17 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (नंबर 112) पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रिश्वत लेकर अवैध निर्माण को नजरअंदाज कर रहे हैं। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि इन अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच कराई जाए।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई शिकायत

यह शिकायत निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारियों और संस्थाओं को भेजी गई है:

अध्यक्ष, मॉनिटरिंग कमेटी, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया

वाइस चेयरमैन, डीडीए, विकास सदन (STF)

डिप्टी कमिश्नर, साउथ दिल्ली नगर निगम (STF)

एसडीएम, साकेत (STF)

एसीपी, महरौली (STF)

थाना अध्यक्ष, मैदान गढ़ी

अध्यक्ष, राजधानी पावर लिमिटेड

मांगे:

अवैध और खतरनाक बेसमेंट खुदाई का तत्काल रोक।

निर्माण में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

मजदूरों की सुरक्षा के लिए मौके पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

रिश्वतखोरी में लिप्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच हो।

यदि भविष्य में कोई हादसा होता है, तो पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाए।

सबूत भी दिए गए
शिकायत के साथ खतरनाक खुदाई की तस्वीरें और वीडियो भी संलग्न किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कार्य अवैध और जानलेवा है।

शिकायतकर्ता:
अर्चना यादव
पता: मकान नंबर A-1, असोला, फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली – 110074
मोबाइल नंबर: 9711748 48

रिश्वतखोर अधिकारियों के नम्बर:

दिवाकर कानूनगो डीडीए साउथ दिल्ली- 94106 74050

विकास रिश्वतखोर DDA अधिकारी- 98688 15510

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *