अमिताभ बच्चन अपनी इमेज को लेकर हो चुके है शिकार, वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन को लेकर बोले ऐसी जानें क्या है पूरा मामला

SHARE:

“अमिताभ बच्चन अपनी इमेज का शिकार हो चुके हैं। वो हमेशा सिर्फ अपनी इमेज को बचाने में लगे रहते हैं। वो हर वक्त एक्टिंग करते रहते हैं। मुझे अक्सर उन पर तरस आता है।” ये कहना है महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकीं वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का। मौसमी चटर्जी अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। 77 साल की उम्र में भी मौसमी किसी भी मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वो अक्सर अपने को-स्टार्स और अपने जमाने के कलाकारों को लेकर भी खुलकर बयान दे चुकी हैं। अब एक बार फिर मौसमी चटर्जी ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर बात की। फिल्मफेयर के साथ अपनी हालिया बातचीत में मौसमी चटर्जी ने अपने जमाने के कलाकारों और बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “अमिताभ एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं। उनकी इमेज इतनी बड़ी है कि वो हर वक्त अपनी उस छवि को बचाए रखने के लिए एक्टिंग करते रहते हैं। वो अपनी इस छवि का शिकार हो चुके हैं। इसलिए वो हमेशा अपने शब्दों का ध्यान रखते हैं। काफी सोच-समझकर बोलते हैं और हमेशा एक दिखावा सा करते रहते हैं। इसके अलावा न तो उन्हें कुछ आता है और न ही वो कुछ कर सकते हैं। मुझे तो कई बार उन पर तरस भी आता है कि वो बेचारे हर वक्त सिर्फ एक्टिंग ही करते हैं।”

खुद को कैसे रखते हो सबसे कनेक्ट
इस दौरान जब उनसे बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा गया और दोनों में क्या अंतर है, इसको लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि दोनों में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां अमिताभ बच्चन इतनी ज्यादा सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े हैं और खुद को लोगों से कनेक्ट रखते हैं। वहीं दूसरी ओर राजेश खन्ना ऐसे थे कि सफलता उनके सिर पर चढ़ गई थी। कहीं न कहीं उनमें घमंड आ गया था। वो दिखावा करते थे।रजेश खन्ना को सिर्फ अपनी तारीफ सुननी होती थी, इसलिए वो चाटुकारों से भी घिरे रहते थे। जबकि अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। राजेश खन्ना अपनी सफलता के दौरान जमीन से नहीं जुड़े रह सके। यही कारण था कि कभी टॉप पर रहे राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय लुढ़क गया था। जिससे वो काफी परेशान भी हो गए थे। अभिनेत्री ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि एक अनपढ़ गुंडा और एक पढ़े लिखे गुंडे में बहुत फर्क होता है। मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों के ही साथ काम किया है। राजेश खन्ना के साथ उन्होंने ‘हमशक्ल’, ‘अनुराग’ और ‘प्रेम बंधन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ मौसमी चटर्जी ने ‘बेनाम’, ‘मंजिल’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘पीकू’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। दोनों आखिरी बार फिल्म ‘पीकू’ में एकसाथ नजर आए हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *