अबोहर में ट्रॉली हादसा: चालक की दर्दनाक मौत

SHARE:

अबोहर-फाजिल्का मार्ग पर डंगरखेड़ा गांव के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि घोड़ा ट्राॅला और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हुई जिसके कारण ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम ने ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने घोड़ा ट्राॅला को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को इन दोनों वाहनों के बीच एक जबरदस्त टक्कर हुई की ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया सूचना मिलते एसएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम रघुवीर सिंह था उसकी उम्र 45 वर्षीय थी जो की ट्रैक्टर चलाकर गांव जा रहा था गांव डंगर खेड़ा के निकट पहुंचा तो उसकी तरफ आ रहे घोड़ा ट्राॅला वाले ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसकी वजह से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया और चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना होते ही वहां के लोगों ने जल्दी 108 एंबुलेंस पर कॉल करें जहां पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले गई परंतु ट्रैक्टर चालक ने रास्ते में ही सांस छोड़ दी जबकि घोड़ा ट्राॅला चालक को मामूली से चोट आई है और बताया जा रहा है कि घोड़ा ट्राॅला के पीछे चल रहे एक ऑटो में बैठे दो लोगों को भी मामूली सी चोट लगी है सदर थाना पुलिस ने अब जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *