UP: महिला की अर्धनग्न लाश, क्षतिग्रस्त प्राइवेट पार्ट, युवक ने पहले पिलाई शराब; फिर इसलिए किया क्रूरता से कत्ल

SHARE:

यूपी के फतेहपुर में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। झाड़ियों में महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। महिला का प्राइवेट पार्ट भी क्षतिग्रस्त मिला है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने शराब पिलाकर महिला को मार डाला। आरोपी ने बताया कि पिता की हत्या के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

यूपी के फतेहपुर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामनेआई है। यहां एक युवक ने सोमवार की रात पिता की हत्या के शक में महिला की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को खूब शराब पिलाई फिर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया।

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।

झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव मंगलवार सुबह दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सर्वेश निषाद सोमवार शाम करीब चार बजे शराब लेकर उसके घर आया था। उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी।

इसके बाद पत्नी सब्जी खरीदने बाजार जाने लगी तो जिद करके उसके साथ सर्वेश भी चला गया। फिर पत्नी घर नहीं आई। बाजार में पता चला कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई है। वह पत्नी को रातभर तलाशता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुबह पत्नी का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच और नमकीन पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हत्या के आरोपी ने ही थाने में दी शव पड़ा होने की सूचना

शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने महिला की रात में बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस के सामने खुद ही शव मिलने की मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे जानकारी लेकर पहुंचा गया। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर जांच करने पहुंची।

सर्वेश सुबह थाने पहुंचा उसने पुलिस कर्मियों से बताया कि वह महिला के साथ शाम को बाजार आया था। बाजार से लौटकर दोनों ने जंगल में शराब पीइस दौरान वह नशे में हो गयावह रात को सब्जी लेकर अपने रिश्तेदार के घर असहट गांव चला गया और सो गया थाउसकी सुबह नींद खुलीवह अपने फोन की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा।

आरोपी की निशादेही पर मिला शव

वहां महिला का शव पड़ा था। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर पहुंची। जंगल व झाड़ियां होने की वजह से पुलिस को शव नहीं मिला। दोबारा पुलिस सर्वेश को थाने से लेकर मौके पर गई। उसने शव दिखाया।

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके कपड़ों में खून के धब्बे लगे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चेहरे पर खून को धोना स्वीकारा है। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पति बोला, साजिश रचकर की हत्या, महिला के छह बच्चे

महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और सबसे छोटा बेटा छह माह का हैपति ने बताया कि आरोपी घर से कुछ दूर रहता हैउसका अक्सर घर आना-जाना थाउसकी पत्नी पर आरोपी अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा है

उसका पिता कभी उसके घर नहीं आया। पत्नी भी उसके पिता से मिलने नहीं आती थी। उसने साजिश के तहत पत्नी की हत्या की है। उसकी पत्नी अकेली बाजार जाने वाली थी। वह साजिश के तहत पत्नी के साथ बाजार गया। शराब पिलाकर पत्नी के साथ घटना की।

पुलिस ने शराब की दुकान, सब्जी वाले से की पूछताछ

घटना में किसी और के शामिल होने की आशंका पर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शराब के दुकानदार व सब्जी वाले से पूछताछ भी की। उन लोगों ने सर्वेश को महिला के साथ आने और जाने की बात कबूल की है। पुलिस बाजार से दमहा नाले के बीच के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। पुलिस सर्वेश से मिलने वालों की धरपकड़ कर जांच में जुटी है।

        

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *