देश में चीनी की कीमतों में भारी उछाल, अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

SHARE:

देशभर में चीनी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। बीते 17 दिनों में चीनी के थोक और खुदरा दामों में ₹19 प्रति किलो का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। थोक बाजार में चीनी की कीमत ₹60 प्रति किलो और खुदरा बाजार में यह ₹65 प्रति किलो तक पहुंच गई है।

अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि देश में चीनी की कमी हो गई। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अब उसी बचाई गई विदेशी मुद्रा से सरकार को चीनी आयात करनी पड़ेगी।

17 दिनों में कैसे बढ़े चीनी के दाम?

  • 31 जुलाई: थोक भाव ₹44/किलो, खुदरा भाव ₹46-56/किलो

  • 1 अगस्त: थोक भाव ₹46/किलो, खुदरा भाव ₹47/किलo

  • 2 अगस्त: थोक भाव ₹49/किलो, खुदरा भाव ₹50/किलो

  • 6 अगस्त: थोक भाव ₹54/किलो, खुदरा भाव ₹55/किलो

  • 20 अगस्त: थोक भाव ₹60/किलो, खुदरा भाव ₹65/किलो

सालाना आधार पर भारी बढ़ोतरी

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों और बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी की औसत मिल कीमत ₹5,400 से ₹5,500 प्रति क्विंटल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जो एक साल पहले ₹3,900 प्रति क्विंटल थी। नए सत्र (2026-27) की शुरुआत में स्टॉक घटकर 32 से 42 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 50 लाख टन की घरेलू जरूरत से काफी कम है। आपूर्ति की इसी तंगी के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई