दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने अपने ‘गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026’ में नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra है, जिसे दुनिया के पहले मोबाइल प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे स्लिम Ultra स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई केवल 7.9mm है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है।
📱 कीमत
256GB वेरिएंट: ₹1,39,999
512GB वेरिएंट: ₹1,59,999 (ऑफर के बाद ₹1,39,999)
1TB वेरिएंट: ₹1,89,999
स्पेशल कलर (Pink Gold और Silver Shadow) की शुरुआती कीमत ₹1,39,999 है।
फोन 12GB और 16GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है।
🔥 डिस्प्ले और डिजाइन
Galaxy S26 Ultra में 6.89 इंच का QHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है प्राइवेसी डिस्प्ले, जो साइड एंगल से स्क्रीन कंटेंट को कम दिखाई देता है, जिससे सार्वजनिक जगहों पर डेटा सुरक्षित रहता है।
📸 कैमरा सेटअप
फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड, 50MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। बेहतर नाइट फोटोग्राफी और ब्राइट इमेज क्वालिटी का दावा किया गया है।
सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
🔋 बैटरी और सॉफ्टवेयर
5000mAh बैटरी
60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
Android 16 आधारित One UI 8.5
IP68 रेटिंग
S Pen सपोर्ट (Ultra मॉडल में)
🤖 AI पर खास फोकस
नई Galaxy S26 सीरीज़ में एजेंटिक AI को प्रमुखता दी गई है। अपग्रेडेड Bixby अब एक स्मार्ट डिवाइस एजेंट की तरह काम करेगा, जिससे यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में फोन को कंट्रोल कर सकेंगे।
इसके अलावा AI एडिटिंग टूल्स, Now Brief, बेहतर Circle to Search और Gemini व Perplexity जैसे AI एजेंट्स का इंटीग्रेशन दिया गया है।
Samsung ने 7 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए मजबूत विकल्प बनाता है।







