दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में अवैध निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार यह निर्माण RZ 1737 और RZ 1738, गली नंबर 368 और 37, Main Jagdamba Road पर किया गया है। आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के Archaeological Survey of India (ASI) की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही हरे भरे पेड़ों की कटाई खुलेआम की जा रही है जो कानून का सीधा उल्लंघन है।
Archaeological Survey of India (ASI) की जमीन पर कब्जे का आरोप
दरअसल ASI की जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण सख्त नियमों के तहत आता है और बिना अनुमति किया गया निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी माना जाता है। लेकिन फिर भी ये कार्य खुलेआम किया जा रहा है। बताया गया है कि बिना sanctioned map के multi-storey building बनाई जा रही है, बेसमेंट खुदाई और structural काम नियमों के खिलाफ किया गया, बिना DPCC अनुमति के groundwater extraction (बोरिंग) की जा रही है साथ ही निर्माण सामग्री सड़क पर फेंककर public safety को खतरे में डाला गया। यह सभी गतिविधियां DMC Act 1957 और MPD नियमों का उल्लंघन हैं।
ASI की जमीन पर Illegal Boring का भी आरोप
शिकायत में यह भी सामने आया है कि संबंधित प्रॉपर्टी पर गैरकानूनी बोरिंग (illegal boring) दिन रात चल रही है। जबकि बिना अनुमति पानी निकालना पर्यावरण नियमों का उल्लंघन है। इससे भूजल स्तर पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह स्थानीय प्रशासन और जल प्राधिकरण के नियमों के खिलाफ है।
साथ ही ये भी देखा गया कि शिकायत को आधिकारिक सिस्टम में दर्ज कर लिया गया है और इसे प्रोसेस में डाल दिया गया है। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।
इस पूरे मामले में चार बड़े नियमों का उल्लंघन सामने आता है:
Unauthorized Construction (बिना अनुमति निर्माण)
ASI Protected Land पर अतिक्रमण
Illegal Boring (गैरकानूनी जल दोहन)
हरे भरे पेड़ो की कटाई(cutting down green trees)
ये चारो ही उल्लंघन कानून के तहत गंभीर अपराध माने जाते हैं।
दस्तावेज में साफ तौर पर लिखा गया है कि, “Action will be taken in due course of time” यानी संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब शिकायतकर्ता की मांग है कि मामले को लेकर साइट निरीक्षण, निर्माण की वैधता की जांच, ASI नियमों के तहत कार्रवाई, अवैध निर्माण पर demolition (तोड़फोड़) और illegal boring को बंद करवाया जाए
क्यों है मामला महत्वपूर्ण?
ASI की जमीन पर अतिक्रमण:
देश की विरासत और संरक्षित क्षेत्रों के लिए खतरा है
कानून व्यवस्था को चुनौती देता है
भविष्य में बड़े कानूनी विवादों को जन्म दे सकता है
वहीं लगातार हो रही illegal boring जल संकट को बढ़ा सकती है और पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ सकती है
Jagdamba Road का यह मामला केवल अवैध निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ASI की जमीन पर कब्जा और गैरकानूनी बोरिंग जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। यह केस इस बात का उदाहरण है कि शहरी क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी किस तरह बड़े स्तर पर हो रही है, और अब प्रशासन के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी हो गई है।





