FASTag यूज़र्स के लिए बड़ी राहत, NHAI ने बदला नियम

SHARE:

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag को लेकर एक अहम फैसला लिया है। 1 फरवरी 2026 से नई कारों, जीपों और वैन के लिए FASTag जारी करते समय अनिवार्य Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इस बदलाव का मकसद FASTag एक्टिवेशन के बाद आने वाली दिक्कतों को खत्म करना और वाहन चालकों की सुविधा बढ़ाना है।

नए नियमों के तहत अब FASTag का एक्टिवेशन पहले ही VAHAN डेटाबेस से वाहन विवरण सत्यापित होने के बाद किया जाएगा। यानी एक्टिवेशन के बाद अलग से KYV कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौजूदा FASTag पर क्या नियम होगा?
पहले से जारी FASTag के लिए KYV अब नियमित रूप से जरूरी नहीं होगा। यह सिर्फ खास परिस्थितियों में ही किया जाएगा—जैसे शिकायत मिलने पर, गलत तरीके से जारी FASTag, लूज टैग या दुरुपयोग से जुड़े मामलों में। अगर कोई शिकायत नहीं है, तो मौजूदा FASTag पर KYV की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कब मिलेगा FASTag एक्टिवेशन?
संशोधित व्यवस्था के अनुसार FASTag तभी एक्टिव होगा, जब वाहन की जानकारी VAHAN डेटाबेस में सत्यापित हो जाएगी। जिन मामलों में VAHAN पर डिटेल्स उपलब्ध नहीं होंगी, वहां जारी करने वाले बैंक RC के आधार पर वेरिफिकेशन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बेचे जाने वाले FASTag भी अब पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही एक्टिवेट किए जाएंगे। NHAI का कहना है कि इससे एक्टिवेशन के बाद ग्राहकों से बार-बार संपर्क और फॉलो-अप की परेशानी खत्म होगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *