Evening Breaking 09 Nov 2026
1. बिहार को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी: बिहार दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का करेंगे उद्घाटन।
2. मणिपुर में जनगणना पर रोक: हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, 30 अप्रैल तक राज्य में नहीं होगी जनगणना।
3. दिल्ली में संदिग्ध बीफ मिलने से हड़कंप: रेलवे की वाशिंग लाइन पर मिली संदिग्ध मांस की खेप, पुलिस ने शुरू की जांच।
4. मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी: 26 नवंबर को हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करेंगे, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात।
5. तमिलनाडु में कानून व्यवस्था पर सवाल: 24 घंटे में 11 हत्याओं और मौतों की घटनाओं को लेकर DMK ने TVK सरकार को घेरा।
6. कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा: इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत।
7. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: राजस्थान से बिहार जा रही बस खाई में पलटी, कई लोगों के घायल होने की खबर।
8. पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर: उत्तर दिनाजपुर में रेप और मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
9. पंजाब में पराली जलाने के मामलों में उछाल: दिवाली के दिन एक ही दिन में पराली जलाने की 1,152 घटनाएं दर्ज।
10. दिल्ली में पटाखे से मासूम की मौत: पेट में रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, पुलिस ने आतिशबाजी बंद करने की अपील की।







