Delhi Crime: भाऊ गैंग का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार किलो गांजा के साथ पकड़े दो तस्कर

SHARE:

नई दिल्ली 4 जून : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम और भाऊ गैंग के शूटर दीपक के बीच अलीपुर इलाके में मंगलवार रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान शूटर दीपक के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के शूटर दीपक धनखड़ के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली लगने से शूटर दीपक धनखड़ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने शूटर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाजीपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश पर हत्या का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आपूर्ति में शामिल स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

डीसीपी पश्चिमी विचित्र वीर ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुजीत कुमार (28) और बादल पंडित (26) के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले के निवासी हैं।”

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *