अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उनके आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए।

हनुमानगढ़ी में आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

हनुमानगढ़ी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हनुमान जी की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे। इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई