नई दिल्ली: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है। पुलिस के प्रस्ताव के मुताबिक, इन स्टेशनों के गेट आज रात 9 बजे से अगले दिन तक बंद रखने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से अंतिम पुष्टि का इंतजार है।
यात्रियों की आवाजाही पर क्या पड़ेगा असर?
दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव के अनुसार, संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश करने और स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। यानी यात्री मेट्रो की एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे, लेकिन संबंधित स्टेशनों से बाहर नहीं निकल पाएंगे और न ही वहां से मेट्रो में सवार हो सकेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया कदम
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव DMRC अधिकारियों को भेजा है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
DMRC की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल, 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के प्रस्ताव पर DMRC की अंतिम घोषणा सामने आने का इंतजार है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर जांच लें।








