कांवड़ यात्रा 2026 के बीच उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी के संभल जिले की रहने वाली तमन्ना मलिक हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के लिए पैदल कांवड़ यात्रा निकाल रही हैं।
संभल प्रशासन के नोटिस और तमाम आपत्तियों के बावजूद तमन्ना मलिक अपने फैसले पर अडिग हैं। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संगठनों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और सनातन धर्म की तारीफ करते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है। 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहीं तमन्ना मलिक का यह कदम क्यों सुर्खियां बटोर रहा है
कांवड़ यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तमन्ना मलिक की मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपने पति अमन त्यागी और साथी अलीशा बानो के साथ हरिद्वार से जल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गाजियाबाद के ऐतिहासिक डासना मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी। यात्रा के दौरान जब वे मुजफ्फरनगर पहुंचीं, तो वहां विभिन्न हिंदू संगठनों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया, जहां उन्होंने अपने इस फैसले पर बेबाकी से अपनी बात रखी।








