आयानगर रोड जौनापुर में अवैध निर्माण और कमर्शियल किचन का आरोप, 112 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नही

SHARE:

नई दिल्ली। आयानगर रोड जौनापुर स्थित गुरूदेव प्रसाद भवन, RS FRAGRANCE, Plot No.-1/A, खसरा नंबर-22 को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर शिकायत सामने आई है। आरोप है कि खेती की जमीन पर नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध निर्माण कर कई मंजिला इमारत खड़ी की गई है और इसी परिसर में बिना आवश्यक अनुमति के कमर्शियल किचन संचालित किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, उक्त किचन में बड़े स्तर पर मांस और मछली पकाने का काम किया जाता है। खाना पकाने के दौरान निकलने वाला धुआं और तेज दुर्गंध आसपास के रिहायशी इलाके में फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार धुआं और बदबू फैलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है और क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति भी बन रही है।

112 पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

मामले को लेकर 112 नंबर पर शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि परिसर में कमर्शियल किचन चलाने के लिए जरूरी अनुमति या लाइसेंस मौजूद नहीं हैं, तो संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

अवैध निर्माण की जांच और किचन सील करने की मांग

शिकायतकर्ता ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही भवन के निर्माण से संबंधित नक्शे, भूमि उपयोग, निर्माण अनुमति, फायर सेफ्टी और कमर्शियल किचन संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाए।

शिकायत में मांग की गई है कि किचन को सील किया जाए। वहीं, भवन का निर्माण नियमों के विरुद्ध है तो संबंधित प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार डिमोलिशन की कार्रवाई की जाए।

संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता ने कमर्शियल किचन संचालित करने वाले जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही धुएं और दुर्गंध से होने वाले संभावित प्रदूषण की जांच कराने की मांग भी की गई है।

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई