जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को उजाड़ने पर सख्त हुए CM योगी, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर वर्ग के लोगों को परेशान कर उनकी जमीन से बेदखल करने की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए हैं।

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को उजाड़ने से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बरती जाए। लोगों की शिकायतों को अनदेखा न किया जाए और उनके निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई