परिसीमन बिल पर विपक्ष की बैठक, खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन ने बनाई साझा रणनीति

SHARE:

परिसीमन बिल को लेकर देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों ने सरकार के प्रस्तावित कदमों के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में संसद में पेश किए जाने वाले परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और उसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दलों समेत INDIA गठबंधन के घटक दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी बैठक में मौजूद रहे। वहीं, डीएमके, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल जैसे गठबंधन से बाहर के विपक्षी दलों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था, लेकिन इन दलों के नेता इसमें शामिल नहीं हुए। शरद पवार गुट की ओर से भी कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचा।

परिसीमन बिल पर विपक्ष की क्या है चिंता?

विपक्षी दलों की मुख्य चिंता परिसीमन प्रक्रिया और इसके जरिए लोकसभा में राज्यों के प्रतिनिधित्व में होने वाले संभावित बदलाव को लेकर है। विपक्ष का मानना है कि परिसीमन के प्रस्ताव से अलग-अलग राज्यों के बीच संसदीय सीटों के अनुपात पर असर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है और विधेयक के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करना चाहता है।

बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्षी दलों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से संपर्क करने की बात भी कही।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई