हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौत

SHARE:

 

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल में पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार दोपहर को मिली। कार में छह युवक सवार थे। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर नाबालिग बताए जा रहे हैं।

 

मृतकों की पहचान यस राय, आयुष, पंकज, आदित्य, अर्नव और नूजू के रूप में हुई है। सभी आसपास के गांवों के रहने वाले थे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

 

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

 

इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई