Weather Update Today: नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-NCR में सुबह के समय मध्यम कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 10 से 14 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में 11 नवंबर को बारिश हो सकती है।
दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी
मौसम में हल्की ठंडक के बावजूद दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। मंगलवार सुबह दिल्ली का AQI 311 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। लोगों को सुबह की सैर और खुले में व्यायाम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।








