दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, इस्कॉन मंदिर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

SHARE:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गई हैं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद नितिन नवीन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के इष्ट देव हैं और वे सनातन परंपरा एवं संस्कृति के प्रमुख वाहक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी भारतीयों पर बना रहे और देशवासियों के जीवन में सुख-शांति कायम रहे।

उन्होंने भारत के निरंतर यशस्वी और समृद्ध होने की भी कामना की।

वहीं, जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को ब्रह्मांड का महान कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनके जीवन और शिक्षाओं से सभी को प्रेरणा मिलती है।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के मंगल और परिवारों में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

दिल्ली में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह

राजधानी के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप दिया गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई