दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! DERC ने तीनों डिस्कॉम को अतिरिक्त FPPAS वसूलने की मंजूरी दी

SHARE:

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को मई 2026 की बढ़ी हुई बिजली खरीद लागत का एक हिस्सा उपभोक्ताओं से वसूलने की अनुमति दी है। इसके तहत मौजूदा 10 प्रतिशत FPPAS सीमा के अतिरिक्त भी सरचार्ज लगाया जा सकेगा। DERC के 10 जुलाई 2026 के आदेश के मुताबिक, यह अतिरिक्त वसूली अलग-अलग डिस्कॉम के लिए अलग दर पर होगी।

दरअसल, दिल्ली में बिजली की मांग और बिजली खरीद की लागत बढ़ने के कारण BSES Rajdhani Power Limited (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) ने DERC से अतिरिक्त FPPAS वसूलने की अनुमति मांगी थी। आयोग ने उनकी मांग पर विचार करने के बाद अतिरिक्त सरचार्ज की मंजूरी दी।

किस डिस्कॉम पर कितना अतिरिक्त सरचार्ज?

DERC के आदेश के अनुसार BRPL को 10 प्रतिशत की मौजूदा सीमा के अलावा 7.94 प्रतिशत अतिरिक्त FPPAS वसूलने की अनुमति दी गई है। BYPL के लिए यह अतिरिक्त दर 7.43 प्रतिशत है, जबकि TPDDL को 2.21 प्रतिशत अतिरिक्त FPPAS की अनुमति मिली है। इस तरह मई 2026 के लिए अधिकतम अनुमत कुल FPPAS BRPL के मामले में 17.94 प्रतिशत और BYPL के मामले में 17.43 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई